रक्षाबंधन
इस रक्षाबंधन में करें,कुछ खास
*************************
** रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्यार का त्योहार हैं।
** भाई-बहन का रिश्ता बेहद अनोखा होता हैं। इस रिश्ते की
** नाजुक डोर को राखी की रेशमी डोर और मजबूत करती
** हैं। "राखी" स्नेह बंधन हैं। राखी की रेशमी डोर से भाई-
** बहन जीवन भर बंधे रहते हैं। परिवार में एकता बनी रहती
** हैं।
रक्षाबंधन का महत्व
******************
** राखी पर्व भारत में सदियों से मनाया जा रहा है।
** इतिहास में इस बात का प्रमाण मिलता हैं।
** मेवाड़ की रानी कर्मवती के राज्य पर जब हुमायूँ ने
** हमला कर दिया था, तब मेवाड़ की रानी कर्मवती ने
** हुमायूँ को राखी भेजकर जंग को खत्म करने की
** विनती की थी। तब हुमायूँ ने भी इस स्नेह-बंधन को
** खुशी- खुशी स्वीकार कर लिया था।
*** "महाभारत " में भी इस बात का प्रमाण मिलता हैं।
*** जब युधिष्ठिर ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा था कि "मै
*** सभी संकटों को कैसे पार कर सकता हूँ?तब श्री कृष्ण *** ने कहा कि "उनकी और सेना की रक्षा के लिए
*** राखी का त्यौहार मनाने को कहा था। शिशुपाल का वध
*** करते समय श्री कृष्ण के तर्जनी में चोट लग गई थी।तब
*** द्रोपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़ कर भगवान की
*** उंगली में बाँध दिया था। वह श्रावण मास का दिन था।
इस रक्षाबंधन करें, कुछ खास
××××××××××××××××××××××××××
*** हर भाई और बहन को राखी के त्योहार का इंतजार
*** रहता हैं। भाई अपनी बहन को तरह-तरह के Gift देते
*** हैं, वही बहन भी अपने प्यारे भाईया के लिए उनकी
*** पंसद के चीजे लेती हैं। कहने का मतलब भाई -बहन
*** दोनों ही कुछ खास करना चाहते हैं।
*** तो आईये हम इस रक्षाबंधन में कुछ खास करें:-
● यदि आपकी अपने भाई या बहन से अनबन चल रही
हैं, तो आप पिछला सब भूला कर, राखी में उनसे बात
कर लीजिये और अपने कलाई को राखी के रेशमी धागे
से सजा लीजिये।
● आप घर से दूर हैं (विदेश,दूसरे शहर) तो 10-15 दिनों
पहले ही राखी भेज दीजिए और साथ ही अपने हाथों
से एक Letter भी लिखें, जिसमें आप अपने मन की
सारी वो बातें लिखें, जो आप तक आप बोल नहीं पाए है।
● हर किसी को surprise पसंद होता है। तो आप अपने
भाई/बहन को अचानक आकर,उनकी पसंद की वस्तु
वो काफी समय से लेना चाह रहें थे, आप वही Gift दीजिये।
● Gift में Bank/POST OFFICE में FIX DIPOSIT
करके FD दीजिये।
● परिवार के साथ पूरा दिन साथ बिताए,बाहर जाए
अपने बुजुर्गों के घर जाकर आशीर्वाद ले।
● भाई/बहन की बचपन की कुछ मजेदार फोटो का
Collage बना कर gift करें।
● यह वादा कीजिए कि, आप यह पवित्र रिश्ता सदा ही
निभाएगे।
● रिश्ते को बनाये रखने के लिए राखी का इंतजार मत
कीजिए। रिश्तों को निभाने और बनाये रखने के लिए
आपसी बातचीत बेहद जरूरी है।
● पुरानी झगड़ो, अनबन की गाँठें खुल दीजिये। जब भी
मिलें, प्यार से मिलें। पुरानी बात पर बहस न करें।
● रिश्तो का सम्मान कीजिए। गुस्सा आए तो संयम,धैर्य
रखें।
● भाई/बहन के पंसदीदा भोजन खुद बनाए या बनवाए
या Order करें।
**** इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर हम
हम रक्षाबंधन के पर्व को यादगार बना सकते हैं।
ॐHappy Rakshabandan☆
Comments
Post a Comment